Eid al-Adha 2023: बरेली में बकरीद को लेकर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से घनी आबादी वाले इलाकों की निगरानी

देर रात तक हुई बकरों की खरीदारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर सैलानी बाजार में बकरों की खरीदारी के लिए बुधवार देर रात तक भीड़ लगी रही। बकरों की खरीद का कुछ ऐसा ही हाल शहदाना चौराहे पर सुबह से देर रात तक रहा। यहां 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरों की बिक्री हुई। बकरीद को लेकर शहर से देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
ड्रोन से निगरानी
ईद उल अजहा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के खास बंदोबस्त किए हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी होगी। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम बनाकर प्रशासन के अफसर भी भ्रमण पर रहेंगे।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त के साथ ही ड्रोन से नजर रखेगी। खुफिया अमले को भी लगाया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर खास निगरानी की जा रही है। खुराफातियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


