बदायूं में मुठभेड़: गोकशी रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली, चार गिरफ्तार

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मुहिद्दीननगर में रविवार सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें संभल जिले के एक गो तस्कर को पैर में गोली लगी है। जबकि मौके से दो महिलाओं समेत चार तस्कर पकड़े गए हैं।
कुंवरगांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुहिद्दीननगर गांव में जुम्मी नाम के व्यक्ति के घर में गोवंशीय पशुओं की हत्या की जा रही है। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जुम्मी के घर को चारों ओर से घेर लिया।
संभल निवासी गो तस्कर को लगी गोली
पुलिस ने गो तस्करों को सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया। उल्टे पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए खुद को बचाया। इस मुठभेड़ में संभल जिले के पंजू सराय निवासी उवैस पुत्र हबीब को घर से भागते समय पर में गोली लग गई।