पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में भाकपा कल करेगी प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 24 Sep 2023 12:18 AM IST

पूरनपुर। भाकपा (माले) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और भाकपा की अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने पुलिस पर वसूली और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कहा, पुलिस गांव केसरपुर, धनेगा, जादौपुर गहलुइया आदि में दबिश देकर बेकसूर लोगों को पकड़कर मुकदमे का भय दिखाकर मोटी रकम वसूल रही है। इसके विरोध में भाकपा (माले) 25 सितंबर को पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करेगी।

भाकपा (माले) नेता अफरोज आलम ने कहा कि सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में मोबीन के घर में घुसकर पुलिस के मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित के अफसरों से शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जुलाई से सितंबर तक पुलिस ने केसरपुर के 12 से अधिक लोगों के घरों में दबिश दी। पकड़कर थाने लाने के बाद उन्हें रुपये लेकर छोड़ा। साजिद को चरस रखने के झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button