पीलीभीत
यूपी: सांसद वरूण गांधी ने लोकसभा क्षेत्र में नियुक्त किए 811 प्रतिनिधि, सबको दी गईं अलग-अलग जिम्मेदारियां

भाजपा सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने संसदीय क्षेत्र में विकास को और गति देने और जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के लिए सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत-बहेड़ी के सभी विकास खण्डों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। पूरे संसदीय क्षेत्र में 811 प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।