मनोरंजन

सगाई हो गई अब जल्द राघव की दुल्हन बन जाएंगी परिणीति, जानिए- हनीमून के लिए कहां जा सकता है कपल

Connect News 24

 Parineeti-Raghav Honeymoon Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई, शनिवार के दिन आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग दिल्ली में इंटीमेट फंक्शन में सगाई की थी. इस कपल की इंगेजमेंट की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वहीं कहा जा रहा है कि परिणीति-राघव इस साल के एंड में शादी कर सकते हैं. इसी के साथ इस जोड़ी के हनीमून प्लान को लेकर भी चर्चे शुरू हो गए हैं. चलिए जानते हैं परिणीति और राघव हनीमून के लिए कहां जाएंगे.

परिणीति और राघव हनीमून के लिए कहां जाएंगे?
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी शादी से लेकर हनीमून डेस्टिनेंशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. फिलहाल इन दिनों परिणीति और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ही छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के हनीमून प्लेस को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि इस बारे में अभी कुछ ऑफिशियल कंफर्मेशन तो नहीं आई है लेकिन हम आपको कुछ हिंट जरूर दे सकते हैं कि ये कपल अपने हनीमून पर कहां जाने वाला है? दअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ग्रीस या मालदीव्स में हनीमून के लिए जा सकते हैं. ये दोनों ही जगह बेहद खूबसूरत हैं. वैसे ये तो वक्त ही बताएगा कि कपल अपने हनीमून के लिए कहां जाएगा.

परिणीति-राघव की जोड़ी है परफेक्ट
परिणीति और राघव की पसंद की बात करें तो दोनों की च्वाइस बहुत मिलती है. दोनों ने एक ही यूनिवर्सिटी से पढ़ाई भी की है और अपनी प्रोफाइल में भी दोनों सिकंदर हैं. दोनों वाकई एक दूसरे के साथ काफी जंचते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे परिणीति और राघव की सगाई की इनसाइड वीडियो इस बात की तस्दीक भी करती है. वीडियो में दोनों ही एक दूसरे में खोए नजर आए थे. यहां तक कि जब एक्ट्रेस ने अपने राघव के लिए गाना गाया तो पॉलिटिशियन अपनी लेडी लव को प्यार से किस करते भी नजर आए. ऐसे में फैंस भी इनकी जोड़ी से बेहद खुश हैं. 

 


परिणीति और राघव ने रिलेशनशिप पर साधे रखी थी चुप्पी
बता दें कि परिणीति और राघव मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे. इसी के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे. हालांकि कपल ने चुप्पी साधे रखी. लेकिन दोनों लगातार कभी एयरपोर्ट तो  कभी आईपीएल मैच देखते स्पॉट किए गए. फाइनली सारे रुमर्स को कपल ने सगाई कर सच साबित कर दिया और अब ये जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएगी. 

यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: गुनीत मोंगा ने इस वजह से लिखा था पूर्व राष्ट्रपति को खत, ऑस्कर विनिंग प्रोड्यूसर ने किया खुलासा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button