मनोरंजन

एंटरटेनमेंट टॉप 5 न्यूज: बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़

Connect News 24

Entertainment Top 5 News 15 July: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चटपटी खबरें जानने के लिए हर किसी में काफी एक्साइटमेंट रहती है. किस शो में क्या ड्रामा चल रहा है कहां कौन सा ट्विस्ट आने वाला है ये जानने के लिए फैंस टीवी स्क्रीन से चिपके रहे है. तो चलिए यहां जानते हैं इस हफ्ते की टीवी इंडस्ट्री की टॉप 5 खबरें कौन सी हैं.

बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड कुछ दिन पहले ही प्रीमैच्योर बेटे की मां बनी हैं. एक्ट्रेस का बेटा जन्म से बाद से 20 दिन तक एनआईसीयू में रहा था. वहीं हाल ही में दीपिका और शोएब अपने बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाए थे. इस दौरान कपल के नन्हे मुन्ने का घर में ग्रैंड वेलकम हुआ था. वहीं दीपिका और शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बहुत प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए बेटे के नाम का खुलासा किया था. वीडियो में दीपिका ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम “रूहान इब्राहिम” रखा है. हालांकि बेटा का नाम मुस्लिम रखे जाने पर एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

सुमोना चक्रवर्ती को शो में चेहरे-होठों का मजाक उड़ाना नहीं था पसंद
‘द कपिल शर्मा शो’ में सुमोना कपिल शर्मा की पत्नी का रोल प्ले करती हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सुमोना चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि एक बार कपिल शूटिंग के वक्त अपनी लाइन्स भूल गए और उन्होंने सुमोना के होठों और मुंह का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था. इससे वो काफी परेशान हो गई थीं. यहां पढ़ें पूरी खबर

कर्ज में दबी स्मृति ईरानी ने ठुकरा दिया था पान मसाले का एड
एक इंटरव्यू में एक्टर टर्न पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने खुलासा किया था कि जब उनकी शादी हुई थी तब उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं थे. उन्होंने घर खरीदने के लिए बैंक से कर्ज लिया था. उस दौरान उन्हें “पान मसाला विज्ञापन” करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया था. यहां पढ़ें पूरी खबर

उर्फी जावेद को किन्नर कहते थे लोग
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. खासतौर पर वे अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के चलते ट्रोल होती हैं. वहीं  हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुलाया किया था कि उन्हें ट्रांसजेंडर कहा जाता था. इस बात पर रिएक्ट करते हुए उर्फी ने कहा था कि वे एक फीमेल ही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

एजाज खान ने जेल में बिताए थे दिलदहला देने वाले 26 महीने 
ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए एक्टर एजाज खान हाल ही में ऑर्थर रोल जेल से रिहा हुए थे. हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने जेल में बिताए 26 महीनों का दिल दहला देने वाला मंजर बयां किया था. एजाज ने बताया था कि वहां 400 कैदियों के लिए केवल तीन टॉयलेट थे. 800 कैदियों की क्षमता वाली वहां की जेलों में 3000 से ज्यादा कैदी भरे हुए हैं. और ये कैदी भेड़-बकरियों की तरह एक दूसरे पर चढ़कर सोते थे. एजाज ने बताया था कि उन्हें सूखी रोटी और चूहों-कीड़ों वाली दाल खाने में मिलती थी. यहां पढ़े पूरी खबर

ये भी पढ़ें:-कैंसर से जूझ रहे हैं ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ फेम Atul Parchure, एक्टर बोले- ‘गलत इलाज ने कर दी थी हालत खराब’

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button