मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद भी शाहिद ने करीना को सबसे पहले बताई थी मीरा से शादी की बात, बेबो का ये था रिएक्ट

Connect News 24

Shahid Kapoor and Kareena Kapoor: जब आप दोबारा अपने एक्स से टकराते हैं, तो यह आपके लिए थोड़ा अजीब हो सकता है. मगर ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है. बॉलीवुड में एक ऐसा ही उदाहरण शाहिद कपूर और करीना कपूर हैं जो कि ब्रेकअप के बाद भी चिल होकर मिलते हैं और दोनों एक दूसरे से अपनी बातें शेयर करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीरा राजपूत से शादी करने से ठीक पहले शाहिद ने करीना को मीरा के बारे में बताया था. एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वो और शाहिद एक शो में परफॉर्म कर रहे थे तब शाहिद ने उन्हें मीरा के बारे में बताया. करीना ने बताया कि वो प्रोफशनली काफी अच्छा कर रहे हैं और मैं उनके लिए काफी हैप्पी हूं. 

वहीं शाहिद करीना से उस दौरान मिले जब करीना को तैमूर होने वाले थे. एक इंटरेक्शन के दौरान शाहिद ने बताया कि वो करीना को प्रेग्नेंट देखकर काफी खुश थे और इसके लिए उन्होंने करीना को बधाई भी दी. दरअसल, सैफ अली खान और शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून में एक साथ काम किया था. वहीं शाहिद और करीना ने भी उड़ता पंजाब में साथ काम किया था, लेकिन उन्होंने साथ स्क्रीन शेयर नहीं की. कहा जाता है कि शाहिद ने ही उड़ता पंजाब के लिए करीना के नाम का सजेशन दिया था. शाहिद और करीना आज अपनी-अपनी लाइफ में हैप्पी हैं और दोनों के बच्चे हैं.

फैंस को दोनों से है ये उम्मीद 

फैंस को भी उम्मीद है कि करीना और शाहिद दोबारा फिल्म में साथ आएंगे क्योंकि दोनो एक्टर एक साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा चुके हैं. इसका बेस्ट उदाहरण जब वी मेट फिल्म है. वहीं दोनों के करियर की बात करें तो दोनों काफी अच्छा कर रहे हैं. शाहिद फर्जी के साथ ओटीटी पर अपनी शुरुआत का मजा ले रहे हैं तो वहीं करीना कपूर ने हाल ही में अपनी अपकंमिग फिल्म की शूटिंग पूरी की है.

यह भी पढ़ें:-

Armaan Malik के न्यू बॉर्न बेबी को हुआ पीलिया, पायल मलिक का रो-रोकर बुरा हाल 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button