मनोरंजन

रिलीज के दो दिन बाद भी 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई ’72 हूरें’,शनिवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

Connect News 24

72 Hoorain Box Office Collection: 7 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 72 हूरें (72 Hoorain) का नाम उन फिल्मों में शामिल है. जो रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई. जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी. लेकिन अब मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल रिलीज के दो दिन बाद भी फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है.

वीकेंड पर भी ज्यादा नहीं बढ़ा फिल्म का आकंड़ा

दरअसल, रिलीज के पहले दिन आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘72 हूरें’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा मिल सकता है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया. बीते दिन यानि शनिवार को भी फिल्म ने दर्शकों को थिएटर्स तक आने पर मजबूर नहीं कर पाई और फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद अभी तक फिल्म की कुल कमाई 80 लाख रुपये के करीब हुई है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 11.60% रही.

ये है फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘72 हूरें’ में दिखाया गया है कि कैसे मासूमों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकवाद की दुनिया में धकेला दिया जाता है. फिल्म की कहानी उन दो आतंकवादियों के आस-पास घूमती है. जो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में बम धमाके को अंजाम देते हैं. दरअसल उन आकतंवादियों का ये मानना होता है कि शहादत देने वालों को जन्नत में ’72 हूरें’ नसीब होती है.

ब्लैक एंड वाइट में बनी है फिल्म

बता दें कि ये फिल्म 7 जुलाई को थिएटर्सम में रिलीज हुई थी. जिसके ट्रेलर पर भी काफी बवाल मचा था. वहीं अब रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. ये बताते चलें कि ये पूरी फिल्म ब्लैक एंड वाइट में बनाई गई है.

यह भी पढ़ें-

‘आप गे हैं ना?’ यूजर के सवाल पर Karan Johar ने दिया मजेदार जवाब, बताया किस बात का जिंदगीभर रहेगा पछतावा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button