हर बच्चे को मिले विज्ञान किट : एडी बेसिक

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में विज्ञान किट प्रशिक्षण के प्रथम बैच के समापन पर प्रम
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, ददरौल में विज्ञान किट प्रशिक्षण के प्रथम बैच का बुधवार को समापन हो गया। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिवस में विज्ञान किट के उपयोग, जरूरत व महत्व की जानकारी प्रशिक्षण नोडल अमन कुमार ने दी। दूसरे दिन कई समूह में गतिविधियों का संचालन कराकर प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत कराया। एडी बेसिक विनय कुमार ने कहा कि विज्ञान किट तिजोरी में रखने की चीज नहीं है, इसे बच्चों तक हर हाल में पहुंचाया जाए। अंतिम दिवस विज्ञान किट का प्रयोग करने के संदर्भ में समूहवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संदर्भदाता टीम में शामिल सुनील कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार, पल्लवी वर्मा, कुलदीप वर्मा, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन प्रवक्ता बीएल मौर्या ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रतिभागियों को वितरित किए। इस मौके पर डायट प्रवक्ता अजीत कुमार मिश्रा, राकेश कुमार पटेल, शशांक पांडे, अंजनी भारती, सुभाष चंद्र सिंह, अमित कुमार, वरुण उपाध्याय मौजूद रहे।