शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में विकास इलेवन टीम जीती

Connect News 24

शाहजहांपुर। रोजा रेलवे ग्राउंड पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। मंगलवार रात को दो मैच होने थे, लेकिन बिजली की तकनीकी कमी के कारण एक ही मैच हो सका। एक मैच को रद्द करना पड़ा। पहले प्री क्वार्टर फाइनल में विकास इलेवन बनाम रेती इलेवन की टीमों के बीच में मैच हुआ।

टॉस जीतकर विकास इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 10 ओवर में 136 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को दिया। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी रेती इलेवन की टीम मात्र 24 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विकास इलेवन की टीम विजेता घोषित की गई। अंपायर की भूमिका सुमित मिश्रा ने निभाई। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, चंदन कुमार, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र झा, डॉ. संजय राय, राजकुमार, शमीम अहमद, चंदन कुमार, आलोक दीक्षित, बल्लू शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button