मनोरंजन

सबकी फेवरेट अनुपमा ने शिमरी पिंक गाउन में स्टार परिवार अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Connect News 24

Rupali Ganguly At Star Parivaar Awards 2023: स्टार प्लस शोज के कई बड़े चेहरे, रूपाली गांगुली, प्रणाली राठौड़, और सयाली सालुंखे से लेकर विजयेंद्र कुमेरिया, अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी जैसे कई और एक्टर्स ने स्टार परिवार अवार्ड्स के चमकदार रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. 

अनुपमा ने शिमरी पिंक गाउन में बिखेरा जलवा

सितारों से भरी इस चकाचौंध और ग्लैमर के बीच, एक एक्ट्रेस जिसने अपने पिंक शिमरी अटायर से लाखों लाल दिल जीत लिया, वो कोई और नहीं बल्कि दर्शकों की पसंदीदा अनुपमा थी. जी हां स्टार प्लस के शो अनुपमा में मुख्य भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत और एलीगेंट लग रही थीं. ऐसे में यहां आए दर्शक भी सभी के दिलों पर राज करने वाली टेलीविजन क्वीन अनुपमा की खूबसूरती देखकर दंग रह गए थे.

 


स्टार परिवार अवार्ड का रेड कार्पेट वकाई बहुत शानदार था. यह देखते हुए कि स्टार प्लस के इस सबसे बड़े अवॉर्ड इवेंट ने पूरे 5 साल बाद अपना कमबैक किया है, न केवल स्टार प्लस के एक्टर्स बल्कि फैन्स के लिए भी उत्साह सातवें आसमान पर है, जो अपने पसंदीदा स्टार्स को उनके हार्ड वर्क और टैलेंट के लिए रिवॉर्ड मिलते देखने के लिए बेताब हैं.

सबसे बड़े अवॉर्ड इवेंट ने पूरे 5 साल बाद अपना कमबैक किया

इसमें अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तितली, तेरी मेरी डोरियां, पंड्या स्टोर, गुम है किसी के प्यार में, ये है चाहतें, इमली, कह दूं तुम्हें और बातें कुछ अनकही सी जैसे कुछ और लोकप्रिय स्टार प्लस शोज के परिवारों की मौजदूगी नजर आई.

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिली पहली Miss Universe एरिका रॉबिन, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button