मनोरंजन

श्रद्धा कपूर को फैन ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, यूजर्स बोले- ‘इसके बाप को जानते हो या नहीं.

Connect News 24

Fan Proposed Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी मासूमियत और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. उनकी क्यूटनेस फैंस को दीवाना बना देती है. श्रद्धा जहां भी जाती हैं अपने फैंस से जरुर मिलती हैं. हाल ही में श्रद्धा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और उन्हें देखकर एक फैन ने उन्हें प्रपोज कर डाला. श्रद्धा से मिलने उनका ये फैन फूलों को गुलदस्ता लिए एयरपोर्ट पर आया था. श्रद्धा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लोग इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

श्रद्धा कपूर एयरपोर्ट पर व्हाइट शॉर्ट और व्हाइट कलर का ही फुल स्लीव्स टॉप पहने नजर आईं. इस लुक को उन्होंने स्नीकर के साथ कंप्लीट किया था. एयरपोर्ट पर ही आकर एक फैन ने श्रद्धा को प्रपोज कर दिया.

वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही श्रद्धा अपनी कार से उतरती हैं तो उनका फैन गुलाब क गुलदस्ता लिए आ जाता है. वह उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है. श्रद्धा भी अपने फैन का दिल रखती हैं और उसके साथ हाथ मिलाकर पैपराजी के सामने अपने सुपरफैन के साथ फोटोज क्लिक करवाती हैं.

यूजर्स ने किए कमेंट
एक यूजर ने लिखा- अरे ये लप्पू झिंगू सा लड़का सचिन कहां से आ गया. वहीं दूसरे ने लिखा-श्रद्धा कितनी हंबल और फिट हैं. वहीं एक ने लिखा- मेरी हाफ गर्लफ्रेंड बन जाओ. एक ने लिखा- स्कूल जाओ भाई पढ़ाई करो, इतनी छोटी उम्र में सेलिब्रिटीज को पटा रहा है.

हाल ही में श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म स्त्री 2 के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म करके वापस आईं थीं. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने मोशन टीजर रिलीज करते हुए लिखा था- एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक. स्त्री 2 की शूटिंग शुरू. आ रही है वो- अगस्त 2024.

ये भी पढ़ें: ‘उतरन’ फेम Ayub Khan ने कॉलेज के प्यार निहारिका संग लिए थे सात फेरे, फिर इस वजह से टूट गई थी इनकी 16 साल की शादी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button