मनोरंजन

राम चरण की पत्नी को शख्स ने कही अपमानजनक बात, फैंस ने कर दी पिटाई

Connect News 24

Ram Charan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो के अनुसार इस शख्स ने एक इंटरव्यू में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला को बुरा भला कहा था. जिसके बाद राम चरण के फैंस ने उस व्यक्ति को पीट दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है.

राम चरण के फैंस ने किया ट्रैक
राम चरण के सात फैंस ने सुनीसिध नाम के एक व्यक्ति को ट्रैक किया, जो यूट्यूब चैनलों में इंटरव्यू में प्रचार के लिए एक्टर्स पर भद्दी टिप्पणियां करता था. वीडियो में फैंस उसे पीटते नजर आ रहे हैं. फिर फैंस उस व्यक्ति को राम चरण और उनकी पत्नी से माफी मांगने के लिए कहते हैं.

फैंस कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख फैंस इस काम की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि इस शख्स के साथ यही किया जाना चाहिए. एक फैन ने लिखा, ‘इस तरह के इलाज से ही ऐसे लोगों में डर पैदा होगा जो सोचते हैं कि वे कोई बकवास बात करके निकल सकते हैं.’

हालांकि, कुछ लोग उसे सबक सिखाने के लिए हिंसा का सहारा लेने के खिलाफ हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मैं शारीरिक हिंसा को माफ नहीं करता. हालांकि इस आदमी को बकवास क्यों बोलते रहना पड़ता है? क्या उसका परिवार उस पर लगाम नहीं लगाता? वो बेवजह स्टार हीरोज, उनके परिवारों के खिलाफ बकवास बोलकर परेशानी को न्यौता दे रहे हैं.’

 

फैन ने दी वॉर्निंग
इस वीडियो क्लिप में इस शख्स को राम चरण का एक फैन वॉर्निंग देता नजर आ रहा है. जिसमें वो बोल रहा है, ‘यह सब याद रखना और सुनिश्चित करना कि आप अगली बार इस तरह की बात न करें. आप जानते हैं कि आपको क्यों पीटा गया और आपने जो किया वो गलत है. आप किसी भी परिवार की महिलाओं पर टिप्पणी नहीं कर सकते. अब तक आप फिल्मों की आलोचना करते थे और कभी किसी ने कुछ नहीं कहा. आगे से किसी भी हीरो की निजी जिंदगी पर इस तरह के कमेंट मत करना. यह गलत है.’

 

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने रिलेशनशिप को लेकर अपने दोस्त को दी थी ये सलाह, टूट गया था रिश्ता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button