दिवाली के लिए फराह खान के पास नहीं थे कपड़े, करण जौहर ने भेजें कई सारे कपड़े
Farah Khan Viral Video: फराह खान और करण जौहर की दोस्ती जग जाहिर है. दोनों कई सारी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में फराह और करण की दोस्ती काफी पुरानी है. कई मौकों पर दोनों एक दूसरे की टांग खीचाई करते हुए भी नजर आ चुके हैं.
वीडियो शेयर कर फराह ने कहा दोस्त हो तो ऐसा
वहीं अब करण जौहर ने अपनी इस दोस्त के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे लेकर फराह खान बेहद खुश नजर आ रही हैं. फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है. इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने करण जौहर को टैग किया और लिखा कि ‘दोस्त हो तो ऐसा.’
दिवाली के लिए फराह खान के पास नहीं थे कपड़े
दरअसल, वीडियो में फराह बताती हैं कि उन्होंने अपने करण जौहर से बोला कि उनके पास दिवाली पार्टी मे पहनने के लिए कोई अच्छे कपड़े नहीं है. बस फिर क्या था. फिल्ममेकर ने मशहूर डिजाइनर एका लखानी को कलेक्शन के साथ फराह के घर पर भेज दिया.
करण जौहर ने भेज दिया पूरा Wardrobe
फराह आगे कहती हैं कि मैंने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहनने के लिए बस एक कपड़े मांगे थे. वहीं एका फराह से कहती हैं कि ये सारे आउटफिट काफी सुंदर हैं. आपने अपना इतना वजन कम कर लिया है, आप खुद भी बहुत सुंदर लग रही हैं. ये सुनते ही फराह कहती हैं कि बस अब और कुछ मत कहना.
वहीं फराह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ आ गई है. इसपर करण जौहर ने भी कई सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की है. वहीं रकुलप्रीत ने लिखा कि ‘आप बहुत क्यूट हो.’