बरेली

फरहाना ने प्यार में बदला अपना धर्म: मंदिर में वीरेंद्र के साथ किया प्रेम विवाह, भगवान कृष्ण को बताया आराध्य

Connect News 24

Muslim girl married her Hindu boyfriend in bareilly

फरहाना और वीरेंद्र ने रचाई शादी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फरहाना नाम की युवती ने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद उसने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रही है कि हिंदू धर्म अपनाने और प्रेम विवाह करने पर उसके घरवाले धमकी दे रहे हैं। अगर उसके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार घरवाले होंगे। युवती ने एसएसपी के यहां शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। 

शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी फरहाना के मुताबिक उसकी उम्र 20 साल है। चार साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही वीरेंद्र से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों विवाह करने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों का धर्म अलग होने के कारण घरवालों उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते फरहाना ने घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई। दोनों ने शहर के मंदिर में विवाह कर लिया। बृहस्पतिवार को युवती का एक वीडियो सामने आया है। 

ये भी पढ़ें- ‘धरती के भगवान’ का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button