रामपुर

Rampur News: सर्वे के बावजूद मुआवजा न मिलने पर किसानों ने जताया रोष

Connect News 24

भोट।भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक में किसानों ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे किये जाने के बावजूद भी मुआवजा न दिये जाने पर रोष प्रकट किया। विभागीय अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए किसान विरोधी अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री को भेजने की घोषणा की।

बुधवार को भाकियू भानु की बैठक क्षेत्र के सनकरा गांव में आयोजित की गयी। जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की गेहूं की फसल खराब हुई, लेकिन मुआवजा किसी को नहीं मिला। सर्वे के नाम पर सिर्फ किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। किसान बैंक व साहूकार से कर्ज लेकर बीज, कीटनाशक खरीदकर जैसे तैसे फसल तैयार करता है तथा फसल बीमा का भी भुगतान करता है। वहीं, फसल जब खराब होती है तो किसान भी बर्बाद हो जाता है। बैंक व साहूकार का कर्ज पर कर्ज चढ़ता जाता है। फसल बीमा की धनराशि किसान से लेने के बावजूद बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया जाना यह किसानों का उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जल्दी ही भ्रष्ट और गैर जिम्मेदार अधिकारियों की सूची बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।बैठक में मोहम्मद अली, हाजी आले हसन, डाक्टर जमील अहमद, नन्हे, हसीबं वारसी, जाहिद अली, हाजी शराफत हुसैन, नजाकत अली, महावीर सागर, रोशन सिंह, जोगिंदर सिंह, मुकेश पांडेय,सफदर अली, जाकिर वारसी, अली अहमद, महफूज अली, महबूब अली, इलियास अहमद, मोहम्मद यासीन,हाफिज इदरीश अहमद,रईस अहमद, जगदीश,रामपाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button