Rampur News: किसान सरकार की योजनाओं का लें लाभ ़औलख
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि सभी किसान सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ लें। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना हर पात्र को पहुंच रही है।
राज्यमंत्री ने बुधवार को ग्राम पंचायत पदपुरी, पईपुरा एवं रवाना लाला उर्फ बिशनपुरी में आयोजित किसान सम्मान कैंप में ग्रामीणों के बीच कही। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा। सरकार द्वारा कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सोलर पंप, कृषि यंत्र पर दी जा रही सब्सिडी के बारे में बताया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार सबका साथ एवं सबका विकास के नारे पर काम कर रही है। आम जनमानस के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिसका लोग लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार, दलजीत सिंह, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, ग्राम प्रधान राजेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी त्रिवेंद्र मोहन, धर्मानंद, सर्वेश कुमारी समेत उपस्थित रहे।