Rampur News: पूर्व सीओ आले हसन की मुश्किलें बढ़ी, दस मामलों में जमानत खारिज
रामपुर।पूर्व सीओ आले हसन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जेल में बंद आले हसन की सेशन कोर्ट ने अब किसानों की जमीन कब्जाने से जुड़े दस मामले में जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
आजम खां के करीबी रहे पूर्व सीओ आले हसन के खिलाफ किसानों की जमीन कब्जाने के 26 मामले अजीमनगर थाने में दर्ज है। सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। कोर्ट ने पिछले दिनों अजीमनगर थाने में दर्ज किसानों की जमीन कब्जाने के दो मामलों में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे,जिसके बाद से अजीमनगर पुलिस ने उनको दिल्ली स्थित शाहीन बाग इलाके में घर से गिरफ्तार कर लिया था। आले हसन सात मई से जेल में बंद है। मंगलवार को एक मामले में उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। उन्होंने जमीन हड़पने के दस मामलों में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। बुधवार को सेशन कोर्ट ने सभी दस मामलों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सेशन कोर्ट अब तक 11 मामलो में पूर्व सीओ की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।