Rampur News: रामपुर डिपो को मिलीं दो नई बसें
रामपुर। स्थानीय डिपो के बेड़े में दो नई बसें शामिल हो गई हैं। इससे यात्रियों को फायदा होगा। बीते महीने कबाड़ नीति के तहत डिपो से आठ बसें नीलामी के लिए गई थीं। जिससे बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। नई बसें मिलने से यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि आठ बसें कबाड़ होने पर नीलाम कर दी गई थीं। जिससे डिपो के पास बसें कम हो गई थीं। यात्रियों की परेशान को देखते हुए निगम मुख्यालय को पत्र लिखकर नई बसें भेजने की मांग की गई थी। जिसमें दो बसें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के लिए फास्टैग का इंतजार रह गया है। इसके बाद निर्धारित रूट पर इन बसों को दौड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने भी कुछ बसें मिलने की उम्मीद है। संवाद