बदायूं में पिता-पुत्र की मौत: वाहन की टक्कर से खंभे से टकराई बाइक, दोनों का सिर फटा; नहीं पहना था हेलमेट

पिता पुत्र के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
बिसौली की सोमवार बाजार मौर्य कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय हीरालाल तीन दिन पहले अपने साले के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने परिवार सहित कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटामई गए थे। बृहस्पतिवार को हीरालाल और उनका 15 वर्षीय पुत्र करन बाइक से घर लौट रहे थे। घर जाने से पहले पिता-पुत्र मक्का की फसल देखने इस्लामनगर रोड पर गांव चनी चले गए।
ये भी पढ़ें- भाई की घिनौनी करतूत: फुफेरी बहन के जरिये दोस्त को फंसाया, कमरे में बुलाकर उतरवाए कपड़े, बनाया अश्लील वीडियो
खंभे से टकराकर फट गया था सिर
मक्का की फसल देखने के बाद वह वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव फतेहपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बाइक खंभे से जा टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हीरालाल और करन का सिर फट गया। कुछ ही देर में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।


