Weather Update: बरेली में रात का पारा चढ़ा, उमस ने किया परेशान; बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद

भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दिनभर भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। रात में नमी भी महज 41 फीसदी दर्ज की गई।
गुरुवार की सुबह भी राहत लेकर नहीं आई। आज भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राहत की उम्मीद जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, मगर उच्च वायुदाब हावी होने से बारिश की संभावना कम है।
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी…
तीन दिन बाद अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को सुबह से चटख धूप रही और दोपहर में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


