मनोरंजन

फीमेल फैन बोली- ‘मुझे शमशेरा पसंद है’, रणबीर कपूर ने हंसते हुए बताया ब्लाइंड फैन

Connect News 24

Bollywood Actor Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं. रणबीर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रखा है. साल 2022 में शमशेरा के साथ रणबीर ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की, इस फिल्म में रणबीर डबल रोल में नजर आए हालांकि फिल्म को फैंस का प्यार नहीं मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. हाल ही में एक वर्चुअल मीट-अप के दौरान रणबीर अपने फैन्स से बातचीत करते नजर आए. जिसमें उनकी एक महिला फैन ने कहा कि उन्हें शमशेरा बहुत पसंद है.

जब महिला फैन ने शमशेरा फिल्म की तारीफ की तो रणबीर इस बात पर तुरंत हंस पड़े. इसके बाद रणबीर ने महिला फैन से कहा कि इसका मतलब आप ब्लाइंड फैन है. इसी के साथ रणबीर कपूर ने कहा कि अगर यह फिल्म 1990 के दशक में रिलीज हुई होती तो यह हिट फिल्म होती. रणबीर ने ये सारी बातें एक वर्चुअल मीट-अप के दौरान कही.

रणबीर कपूर ने इस दौरान कही ये बातें

रणबीर ने बातचीत के दौरान आगे कहा कि शमशेरा की कहानी थोड़ी पुरानी थी. इसे देखकर दर्शकों को ऐसा लगा होगा कि आपने इसे पहले देखा है, इसमें कोई नयापन नहीं था. जिसके चलते यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई. इसी के साथ  रणबीर कपूर ने कहा कि मेरी नजर में ऑडियंस ही किंग है, अगर उन्हें फिल्म नहीं पसंद आई तो वो सही हैं.

बता दें कि यह फिल्म डायरेक्टर करण मल्होत्रा ​​के निर्देशन में बनाई गई थी और इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर ने भी अहम रोल निभाया. फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लोगों के खूब रिएक्शन आए. अगर रणबीर के हाल ही के करियर के बारे में बात करें तो रणबीर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे. 

यह भी पढ़ें:-

Vijay 69: अनुपम खेर की ‘विजय 69’ का फर्स्ट लुक रिवील, ओटीटी पर रिलीज होगी यशराज की ये फिल्म 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button