पीलीभीत

फ्लाईओवर निर्माण : शुरू हुआ बिजली के पोल हटाने का काम

Connect News 24

Flyover construction: Work of removing electric poles started

असम चौराहे पर बिजली लाइन को ​शिप्ट करते कर्मचारी ।

करीब आठ माह से सुस्त चल रहा था कार्य, अब पकड़ेगा गति

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। करीब आठ माह से असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की जद में आ रहे बिजली के पोल और तार बाधा बने हुए थे। अब कारपोरेशन से अनुमति मिलने और सामान आने के बाद इनको हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बिजली के पोल हट जाने से अब काम को गति मिलने की उम्मीद है।

असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की जद में एक धार्मिक स्थल और पुलिस चौकी आने के कारण काम ठीक से नहीं चल रहा था। दोनों समस्याओं का निस्तारण होने के बाद जब काम ने गति पकड़ी तो बिजली के पोल और लाइन बाधा बन गए।

जिसके चलते पिलर के लिए सरिया डालने के काम में खतरा बना हुआ था। लाइन को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पॉवर कारपोरेशन से पत्राचार किया गया। तय फीस भी जमा कर दी गई, पर कोई न कोई कारण बताकर लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी।

इसके चलते आठ माह से काम गति नहीं पकड़ पा रहा था। अब इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर टीके बनर्जी ने बताया कि पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बरेली की ओर बिजली के पोल हटाकर केबल को डाला जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button