मनोरंजन

सिटाडेल के लिए सामंथा ने अपनी फीस में इतने करोड़ का किया इजाफा? ली इतनी फीस

Connect News 24

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु अब साउथ के अलावा बॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं. फिलहाल सामंथा राज और डीके के निर्देशन में बनने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं. ‘द फैमिली मैन 2’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के चलते फैंस उनकी इस अपकमिंग सीरीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज में उनके अपोजिट वरुण धवन नजर आने वाले हैं. वहीं चर्चाएं ये भी हैं कि सामंथा ने इस सीरीज के लिए अपनी फीस भी काफी बढ़ाई है.

सिटाडेल के लिए सामंथा ने बढ़ाई अपनी फीस!
सामंथा की एक्टिंग को ‘द फैमिली मैन 2’ में काफी सराहा गया था. इस सीरीज में सामंथा ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी. ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो इसी को देखते हुए सामंथा ने उनकी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘सिटाडेल’ के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है. खबरों की मानें तो सामंथा ने इस सीरीज के लिए 10 करोड़ की भारी-भरकम रकम चार्ज कर रही हैं.

सामंथा-वरुण ने ‘सिटाडेल’ के लंदन प्रीमियर पर की थी ट्वीनिंग
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर एक्शन थ्रिलर इंटरनेशनल सीरीज ‘सिटाडेल’ का कुछ दिन पहले लंदन में ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. इस मौके पर शो के इंडियन वर्जन की टीम भी मौजूद थी. ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में नजर आने वाले सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ शो के लंदन प्रीमियर में पहुंचे थे. इवेंट में सामंथा और वरुण की केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा था.

कुशी में भी नजर आने वाली हैं सामंथा
सामंथा इन दिनों सिटाडेल के अलावा विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी की शूटिंग में भी बिजी चल रही हैं. अक्सर विजय के साथ उनकी मस्ती और फन मोमेंट के पिक्चर्स वायरल होते रहते हैं. फिल्म को शिवा निर्वाना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी. एक्ट्रेस के पास इस वक्त मल्टीपल प्रोजेक्टस हैं.

यह भी पढ़ें: Virat Kohli के आउट होने पर फिर निशाने पर आईं पत्नी अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस को लोग बोल रहे ‘मनहूस’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button