पीलीभीत

धान खरीद : घटतौली पर नजर रखेगी चार सदस्यीय टीम

Connect News 24

Paddy procurement: Four member team will keep an eye on shortage

मंडी में लगा धान का ढ़ेर । संवाद

पीलीभीत। धान खरीद को लेकर केंद्रों पर होने वाली तौल को सही ढंग से कराने के लिए डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें बाट माप निरीक्षक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी और भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक को शामिल किया गया है।

एक अक्तूबर से जिले में 144 केंद्रोंं पर धान की खरीद शुरू होगी। धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कई सख्त नियम लागू किए हैं। घटतौली को लेकर होने वाली शिकायतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने क्रय केंद्रों एवं भंडारण स्थल पर सही तौल कराने के लिए चार सदस्य टीम के गठन का आदेश दिया था।

शासन के निर्देश पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपर जिला अधिकारी (राजस्व) रामसिंह गौतम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए टीम में बाट माप निरीक्षक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी और भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक को बतौर सदस्य नामित किया है। टीम के सदस्यों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

00

मंडी में आने लगा धान, 1700 रुपये है भाव

फोटो 10-

किसानों ने अगेती धान की कटाई शुरू कर दी है। मंडी में आढ़तों पर धान आने लगा है। फिलहाल मंडी में 16-17 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। हालांकि अभी धान में नमी बहुत है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button