Schools

PSPCL से लेकर पावर ग्रिड तक, यहां निकली है बंपर पद पर भर्ती, जल्द कर दें अप्लाई

Connect News 24

Government Job Alert: सरकारी नौकरी की तलाश है तो इन जगहों पर निकली वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एनसीएल से लेकर आरएसएमएसएसबी ने बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. कई जगहों पर रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और कई संस्थानों में लास्ट डेट पास आने वाली है. आप अपनी योग्यता और इच्छा के मुताबिक चयन कर सकते हैं कि आप किस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं. जानते हैं डिटेल.

पीएसपीसीएल भर्ती 2023

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर वैकेंसी निकाली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 137 पद भर जाएंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 है. केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके लिए pspcl.in पर जाएं. इंजीनियरिंग किए कैंडिडेट फॉर्म भर सकते हैं. शुल्क 1416 रुपये है.

एनएलसी रिक्रूटमेंट 2023

नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 294 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार 03 अगस्त 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं. इंजीनियरिंग की डिग्री लिए उम्मीदवार जिनकी उम्र 30 से 54 साल के बीच हो वे आवेदन कर सकते हैं. शुल्क 854 रुपये है और सैलरी 16,400 रुपये से लेकर 43,200 रुपये तक है. आवेदन करने और डिटेल जानने क लिए nlcindia.in पर जाएं.

पावरग्रिड भर्ती 2023

पारवग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के 1035 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. बीई, बीटेक किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है. सैलरी 13,500 से लेकर 17,500 रुपये तक है. शुल्क नहीं देना है. आवेदन केलिए powergrid.in पर जाएं.

आरएसएमएसएसबी रिक्रूटमेंट 2023

राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के बंपर पद पर भर्ती निकली है. आरएसएमएसएसबी के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर पद पर 15 जुलाई 2023 से अप्लाई किया जा सकता है. इन पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 अगस्त 2023 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के कुल 430 पद पर भर्ती होगी. सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा. इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – rsmssb.rajasthan.gov.in

यह भी पढ़ें: IAF में निकली भर्ती, इस तारीख से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button