मनोरंजन

गौरी खान ने चलाई तेज बाइक तो पीछे सीट पर बैठकर डर गए शाहरुख खान, बोले- मैं स्टंट्स कर सकता हूं

Connect News 24

Shahrukh Khan With Gauri and Suhana: शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी से बेहद प्यार करते हैं. दोनों जब भी साथ नजर आते हैं कपल गोल्स सेट करते हैं. अब दोनों का एक पुराना वीडियो सामने आया है. जिसमें गौरी खान बाइक चला रही हैं तो किंग खान उनके पीछे बैठकर डरते नजर आ रहे हैं. दरअसल, किंग खान को तेज स्पीड से डर लगता है, ऐसे में जब गौरी के पीछे बैठकर वो बाइक पर गए तो गौरी ने तेज स्पीड से बाइक चला दी. जिसे देखकर किंग खान काफी डर गए.

फिर बाद में दोनों की लाडली सुहाना खान ने गौरी के साथ बाइक पर बैठने की जिद की. जिसपर किंग खान ने गौरी को तेज स्पीड में बाइक चलाने से मना कर दिया.

समुद्र के किनारे तेज स्पीड में बाइक चलाती नजर आईं गौरी खान
शाहरुख और गौरी की प्यार के किस्से तो मशहूर हैं. दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार देखते ही बनता है. अब इस लवेबल कपल का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें गौरी खान समुद्र तट पर तेज स्पीड में बाइक चलाती नजर आ रही हैं.

वीडियो की शुरुआत में शाहरुख कहते हैं, ‘मैं थोड़ा डर रहा हूं, गौरी आराम से, मैं स्टंट्स कर सकता हूं पर मुझे स्पीड से मेनीया है.’ इसके बाद शाहरुख गौरी जब बाइक पर बैठते हैं तो गौरी उन्हें पीछे बैठने का कह देती हैं. फिर जब गौरी बाइक चलाती हैं तो शाहरुख डर जाते हैं और बोलते नजर आ रहे हैं गौरी नहीं. इसके बाद सुहाना उनके साथ बैठने की जिद करती हैं. गौरी कहती हैं तुम इतना क्यों डर रहे हो. फिर शाहरुख बोलते हैं, हां तुम अपनी मां के साथ जाओ, गौरी आराम से, ये बहुत डरावना है, कोई भी तेज नहीं जाएगा.


क्यूट लग रही हैं सुहाना
इस वीडियो क्लिप में सुहाना खान काफी क्यूट लग रही हैं. साथ ही मम्मी-पापा के साथ उनकी बेटी की भी खास बॉन्डिंग नजर आ रही है. वीडियो से ये भी पता चलता है कि शाहरुख खान को तेज स्पीड में गाड़ी में चल रही गाड़ी में बैठने से खासा डर लगता है. वहीं इसके उलट तेज स्पीड में ही गाड़ी चलाना पसंद करती हैं.

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विलेन के रोल में एक्ट्रेस ने मारी बाजी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button