मनोरंजन

तीसरी बार मां बनने जा रही हैं जेनेलिया देशमुख? इवेंट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

Connect News 24

Genelia Deshmukh Pregnancy: बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख फैंस को काफी पसंद है. जब भी दोनों को साथ देखा जाता है फैंस उनपर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं. हाल ही में दोनों को एक इवेंट में एक साथ देखा गया और इस बार फैंस का ध्यान जेनेलिया पर जाकर ठहर गया. दरअसल जेनेलिया को देख फैंस उनके प्रेगनेंट होने का अंदाजा लगा रहा हैं.

रितेश और जेनेलिया ने शनिवार को इवेंट में शिरकत की. इस दौरान दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे. जहां रितेश व्हाइट शर्ट ब्लू पैंट के साथ नजर आए तो वहीं जेनेलिया पर्पल कलर की डीप नेक शॉर्ट फ्रॉक पहने दिखाई दीं. इस लुक को उन्होंने गोल्डन बालियां और गोल्डन हील्स के साथ कंपलीट किया. खुले बालों में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थीं.


कैमरे का सामने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जेनेलिया और रितेश का इस इवेंट से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान जेनेलिया को अपने बंप पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया, जिसके बाद फैंस उनसे पूछने लगे हैं कि क्या वे प्रेगनेंट हैं और अपना तीसरा बच्चा एक्पेक्ट कर रहे हैं.

दो बच्चों के पेरेंट्स हैं रितेश-जेनेलिया
बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने फरवरी 2012 में शादी की था. वहीं दो साल बाद 2014 में उन्होंने अपने पहले बच्चे रियान का स्वागत किया था. वहीं साल 2016 में जेनेलिया अपने दूसरे बच्चे राहिल को जन्म दिया था. अब उनके तीसरे बार प्रेगनेंट होने की खबरें आ रही हैं हालांकि कपल ने इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करता है कपल
जेनेलिया और रितेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों आय दिन कॉमेडी वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं जिनमें उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें: ‘इतनी लड़कियां क्यों हैं सर फिल्म में’, Jawan में ‘गर्ल गैंग’ को लेकर फैन ने पूछा सवाल, Shahrukh Khan ने दिया मजेदार जवाब


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button