पीलीभीत
किशोरी से हैवानियत: 15 साल को लड़की से दुष्कर्म, परिजनों को बाग में खून से लथपथ बेहोश मिली

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में शनिवार रात किशोरी को बाग में ले जाकर उससे एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।