Schools

सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, राजस्थान में निकली बम्पर पद पर वैकेंसी

Connect News 24

Rajasthan Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए बेहद शानदार खबर है. राजस्थान में बम्पर पद पर भर्ती निकली है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है. भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक साइट rhbexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अगस्त तय की गई है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट आदि के 258 रिक्ति पद को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईबीसी (सीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 975 रुपये रखा गया है. वहीं, ओबीसी और ईबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 875 रुपये है. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 775 रुपये का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की मदद ले सकते हैं.

भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 7: फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें
  • स्टेप 8: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें

इस डायरेक्ट लिंक की मदद से करें आवेदन

यह भी पढ़ें- JE के 600 से ज्यादा पद पर निकली वैकेंसी, इस दिन से कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button