Schools

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, एक्साइज कांस्टेबल के बम्पर पद पर होगी भर्ती

Connect News 24

JSSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है. जिसके अनुसार राज्य में एक्साइज कांस्टेबल के बम्पर पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक साइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जून को शुरू हुई थी जोकि 30 जून 2023 को समाप्त हो जाएगी.

इस भर्ती अभियान के जरिए एक्साइज कांस्टेबल के 583 पद पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए.

उम्र

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 25 साल के मध्य होनी चाहिए.  

ये हैं जरूरी तारीखें

  • आवेदन की प्रारंभिक तारीख: 1 जून, 2023
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 30 जून, 2023
  • करेक्शन विंडो: 6 जुलाई से 8 जुलाई, 2023

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये तय की गई है. उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

किस तरह कर सकते हैं अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर, “आवेदन प्रपत्र (लागू करें)” पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार जेईसीसीई 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार खु को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
  • स्टेप 5: अब अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरें
  • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें
  • स्टेप 8: फिर उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड करें
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें: यहां 901 पद पर निकली है सरकारी नौकरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button