मनोरंजन

जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगा ‘गोलमाल 5’ की मंडली का धमाल, श्रेयस तलपड़े ने दिया ये बड़ा हिंट

Connect News 24

Golmal 5: एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक बातचीत के दौरान गोलमाल सीरीज को लेकर अपने मन की बात कही है. उन्होंने कहा कि वो फिर से रोहित शेट्टी की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं. इसके लिए सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि एक्टर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल रोहित शेट्टी ने अपने फैन्स से वादा किया था कि वो जल्द ही ‘गोलमाल-5’ लेकर आएंगे.  हालांकि फिल्म अभी शुरू भी नहीं हुई है. श्रेयस 2008 में रिलीज हुई फिल्म गोलमाल रिटर्न्स का हिस्सा रहे थे. इस फिल्म में वो अजय देवगन, अरशद वारसी, करीना कपूर और तुषार कपूर के साथ दिखाई दिए थे.

‘गोलमाल 5’ पर श्रेयस तलपड़े ने कही ये बात

ई-टाइम्स के साथ हुई बातचीत के दौरान श्रेयस तलपड़े ने कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि हम लोग भी गोलमाल-5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कोरोना की शुरुआत से ठीक पहले रोहित और अजय ने फिल्म की अगली किश्त का ऐलान किया था. बदकिस्मती से कोविड आया और चीजें बदल गईं. सच कहूं तो हमें नहीं पता कि कहानी क्या है. सिर्फ रोहित ही इस बारे में जानते हैं. तो जब वो हमें बुलाएंगे और इस बारे में बताएंगे तब ही मैं फिल्म की कहानी को लेकर बात कर पाउंगा. लेकिन हां हम बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.’

श्रेयस ने याद किए शूटिंग के दिन

वहीं फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए श्रेयस ने कहा कि, ‘सेट पर हर रोज पार्टी का माहौल होता था. इसका पूरा श्रेय हमारे कैप्टन रोहित शेट्टी को जाता है क्योंकि उनकी वजह से सेट्स पर हमेशा जिंदादिली का माहौल रहता था. मैंने कहीं पढ़ा था कि जबतक रोहित फिल्में बनाएंगे वो गोलमाल की फिल्में भी बनाते रहेंगे. हम भी जब तक इंडस्ट्री में हैं चाहते हैं कि वो ऐसा करते रहे. क्योंकि ये बेहद ही रिफ्रेशिंग होता है जब आप अपने प्यारे दोस्तों से मिलते हैं.’

रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म ‘गोलमाल फन अनलिमिटिड’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे. वहीं इसके बाद रोहित शेट्टी ने तीन सीक्वल गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल-3 और गोलमान अगेन अपने फैन्स के लिए बनाई हैं.

यह भी पढ़ें-

Aaliyah Kashyap Engagement: अनुराग कश्यप की बेटी ने बॉयफ्रेंड शेन संग की सगाई, लिप-लॉक करते हुए कपल ने शेयर की गुड न्यूज

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button