मनोरंजन

गौहर खान और जैद दरबार के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म

Connect News 24

Gauahar Khan Birth Baby Boy: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस गौहर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. 10 मई यानी बीते कल गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है. बुधवार को गौहर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसका ऐलान गौहर खान ने सोशल मीडिया पर किया है. 

मां बनीं एक्ट्रेस गौहर खान

बिग बॉस विनर रहीं गौहर खान का नाम लंबे से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस इस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजेगी. आज 10 मई को आखिरकार खुशियों का वो पल आ गया है, जिसके लिए सब बेकरार थे. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गौहर खान ने मां बनने की जानकारी दी है. एक स्पेशल नोट लिखते हुए गौहर खान ने कहा है कि- ये एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को सही मायनों में एहसास हुआ है. हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है. नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं. 

 


खबर अपडेट हो रही है…


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button