मनोरंजन

गुम है: बीच सड़क विराट ने सत्या के साथ किया घटिया बर्ताव, सई ने एक्स हसबेंड को ऐसे दिखाया आइना

Connect News 24

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई और सत्या अपनी गृहस्थी को चलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सवी की पेरेंट्स टीचर मीटिंग होती है, जिसे सई अटेंड करने आती है. वहीं सत्या भी सई और सवी को छोड़ने आता है. अब इस बीच विराट भी वीनू के लिए मीटिंग अटेंड करने आता है. वापसी में सत्या सई को कहता है कि वे दोनों हॉस्पिटल साथ चलते हैं. लेकिन तभी विराट सई और सत्या को साथ देख लेता है. सई सत्या को कहती है कि वो सवी को क्लास रूम छोड़कर आती है. अब इस बीच विराट सत्या को पकड़ लेता है.

विराट ने पकड़ा सत्या का कॉलर

अब आने वाले एपिसोड में विराट सत्या के बीच घमासान होगा, विराट सत्या का  कॉलर पकड़ लेगा. लेकिन सत्या शराफत में चुप रहेगा. दूर से जब सई ये सब देखेगी तो वह सत्या को छुड़ाने के लिए विराट को धक्का मारेगी. इस बीच सई भी गिरते गिरते बचेगी. तभी सत्या सई का  हाथ थाम लेगा. विराट जब ये  देखेगा तो कहेगा कि सत्या ने उसकी पत्नी तो छीनी अब वह उसकी बेटी भी छीनना चाहता है. दरअसल, विराट देख लेता है कि सवी सत्या को किस करती है. ऐसे में विराट गुस्से से भर जाता है कि उसकी जगह सत्या ले रहा है.

ऐसे में सई विराट को खरी खोटी सुनाएगी और सच्चाई का आइना दिखाएगी. क्या इसी तरह से विराट जलता रहेगा? या कहानी में अब कुछ नया ट्विस्ट आने वाला है? बता दें, शो गुम है किसी  के प्यार में में पत्रलेखा घर छोड़ कर चली गई है. शो से ऐश्वर्या शर्मा ने क्विट कर लिया है. वहीं शो की काया ही  पलट गई है. पहले सई विराट शो  के मेन लीड थे. लेकिन अब सई और सत्या शो के मेन लीड हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें : रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो पर होने वाली हैं दो नई एंट्रीज? अनुपमा शो पर क्या आने वाला है मेजर लीप!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button