Schools

जल्द जारी हो सकते हैं Haryana Board 12वीं के नतीजे, वेबसाइट के अलावा ऐसे कर सकेंगे चेक

Connect News 24

Haryana Board HBSE Class 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्दी ही खत्म हो सकता है. ऐसी संभावना है कि हरियाणा बोर्ड 12वी के तीनों स्ट्रीम के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे. वे छात्र जिन्होंने इस साल की एचबीएसई बारहवीं की परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – bseh.org.in. परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हर विषय में लाने होंगे. जो कैंडिडेट्स ऐसा करने में असफल रहते हैं और अधिकतम दो विषयों में जरूरी अंक नहीं ला पाते हैं, वे सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं.

ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bseh.org.in पर.
  • यहां होमपेज पर Class 12th Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालें.
  • ये डिटेल डालकर सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो आगे के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ऑफलाइन ऐसे देखें नतीजे

ऑफलाइन या एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाएं और टाइम मैसेज खोलें.
  • अब 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए उसमें टाइप करें HBSE Class 12th result 2023: RESULTHB12. इसके आगे अपना रोल नंबर लिखें.
  • ये टेक्स्ट टाइप करने के बाद भेज दें 56263 पर.
  • कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के रूप में रिजल्ट भेज देगा.
  • यहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और अगर ऐसा होने में कुछ समय लगे तो थोड़ा धैर्य रखें. कुछ देर में नतीजे आपको मिल जाएंगे.

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button