मनोरंजन

हेजल कीच फिर से बनीं मां, युवराज सिंह के घर बेटी ने लिया जन्म

Connect News 24

Hazel Keech-Yuvraj Singh Daughter: बॉडीगार्ड एक्ट्रेस हेजल कीच (Hazel Keech) और क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) एक बार फिर पैरेंट्स बन गए हैं. ये खुशखबरी उन्होंने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए अनाउंस की है. हेजल और युवराज के घर इस बार नन्ही परी ने जन्म लिया है. पोस्ट शेयर करने के साथ कपल ने अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है. हेजल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी दोनों को बधाई दे रहे हैं.

कपल ने क्या रखा बेटी का नाम?
हेजल और युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं. फोटो में हेजल एकदम होमली लुक में नजर आ रही हैं. हेजल ने बेटे को अपनी गोद में ले रखा है और युवराज ने बेटी को अपनी गोद में ले रखा है. दोनों बच्चे सिपर से दूध पीते नज़र आ रहे हैं.

पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने लिखा, ‘बिना नींद लिए बीतने वाली रातें अब और मज़ेदार हो गई हैं क्योंकि हमने अपने प्रिंसेज़ औरा का स्वागत किया है.’ कपल के पोस्ट पर सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह,ऋचा चड्ढा,तनीषा मुखर्जी समेत तमाम सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है.


दूसरी बार बने पैरेंट्स :
आपको बता दें कि हेजल कीच और युवराज सिंह ने साल 2016 में 30 नवंबर को शादी की थी. शादी के करीब 5 साल दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम इन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा है. दोनों अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो हेजल ने तमिल फिल्म बिल्ला से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान-करीना कपूर स्टारर बॉडीगार्ड को लेकर सुर्खियां बटोरीं. बॉडीगार्ड के बाद एक्ट्रेस और भी फिल्मों में नजर आईं पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं जिस वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया. 2016 में युवराज से शादी के बाद हेजल कीच इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हैं.

यह भी पढ़ें: ‘स्वरण घर’ फेम एक्ट्रेस Aastha Sharma को इंस्टाग्राम रील ने दिलाया था टीवी में पहला किरदार, ऐसे हुई इंडस्ट्री में शुरुआत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button