रामपुर

रामपुर: लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हाईवे पर पुलिस के द्वार रोक गए

Connect News 24

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:56 AM IST

लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। हालांकि ये वाहन अमरोहा और मुरादाबाद जिले में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर रोके। रुद्रपुर और हल्द्वानी की ओर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को पुलिस ने शहजादनगर में रोक दिया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेेने के लिए देश के कोने-कोने से निवेशक लखनऊ पहुंचे हैं। इससे लखनऊ में जाम की स्थिति बनी हुई है। दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को परेशान न हो और हाईवे पर जाम की स्थिति न बनने पाए इसको लेकर पुलिस को हाईवे पर भारी वाहनों को रोकने के आदेश मिले थे। इसके बाद दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जगह-जगह पर लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोका गया। हालांकि बस, कार और अन्य छोटे वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। रामपुर में पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर नाका लगा रखा था। इसके अलावा शहजादनगर में भारी वाहनों को रोककर हाईवे किनारे साइड में खड़ा करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि समिट समाप्त होने के बाद इन वाहनों को रवाना किया जाएगा।

लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट के चलते मुरादाबाद कमिश्नरी की पुलिस ने गुरुवार रात को अचानक ब्रजघाट पर भारी वाहन रोक दिए। भारी वाहनों को रोकने से हाईवे पर जाम लग गया। अचानक प्लान लागू करना पड़ा। लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट के चलते मुरादाबाद कमिश्नरी की पुलिस ने गुरुवार रात को अचानक ब्रजघाट पर भारी वाहन रोक दिए।

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button