बदायूं

बदायूं: 3241.24 करोड़ रुपये निवेश के जिले के उद्यमियों ने दिए प्रस्तावप्रस्ताव

Connect News 24

[ad_1]

(10 बीडीएन-23)बदायूूँ क्लब में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ह

(10 बीडीएन-23)बदायूूँ क्लब में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ह

फोटो 10 बीडीएन- 23, 24

जिले के उद्यमियों ने दिए 3241.24 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव

– यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का सजीव प्रसारण देखने को शामिल हुए 70 उद्यमी

– 6352 लोगों को मिलेगा रोजगार, लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में जिले के सौ उद्यमियों ने अबतक निवेश का प्रस्ताव दिया है। इन उद्यमियों में 30 उद्यमी लखनऊ में हुए कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं तो 70 ने बदायूं क्लब में आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से जिले के लोगों को मिलने वाले रोजगार के बारे में भी बताया गया। समिट में 3241.24 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया।

शुक्रवार को बदायूं क्लब में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के रूप में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की शुरूआत हुई। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को बताया कि जिले में 1500 करोड़ रुपये के सापेक्ष अबतक 3241.24 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो जिले को मिले लक्ष्य से दोगुने से भी अधिक हैं। इससे जिले में 6352 लोगों को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम में कई विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की ओर से बनाए गए उत्पादों, शिव पार्वती स्वयं सहायता समूह की ओर से प्राकृतिक पेंट, गुरु नानक सहायता स्वयं सहायता समूह ने शहद, कमल कृष्णा संतोषी मां स्वयं सहायता समूह ने स्टेशनरी, नेहरू स्वयं सहायता समूह ने मिष्ठान, जरकला उत्पादन कंपनी की ओर से जरी जरदोजी, मक्का मदीना स्वयं सहायता समूह की ओर से जूट बैग, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के स्टॉल लगाए गए। शासन की ओर से उद्यमियों के लिए उपहार भेजे गए हैं, जिन्हें उद्यमियों को वितरित कर सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को साड़ी वितरित की गईं। प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ केशव कुमार, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, डीडीओ रामसागर यादव, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सीडीओ के स्टेनो संजय आर्य ने किया।

(10 बीडीएन-23)बदायूूँ क्लब में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ह

(10 बीडीएन-23)बदायूूँ क्लब में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ह

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button