बदायूं

बदायूं न्यूज:कंपनी को नोटिस, साबुन की टिक्की का वजन कम निकलने पर।

Connect News 24

[ad_1]

ओरछी। क्षेत्र में साबुन की टिक्की का वजन कम निकलने पर साबुन बनाने वाली एक गोदरेज कंपनी को बाट माप विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में कंपनी के अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

गांव ओरछी निवासी प्रवेंद्र ने कस्बे की ही एक दुकान से नहाने के साबुन खरीदे थे। साबुन एक गोदरेज कंपनी के थे। साबुन की टिक्की में निर्धारित मात्रा से वजन कम होने की आशंका के चलते उन्होंने साबुन की सभी टिक्की का वजन कराया तो कम निकला। साबुन का वजन कम निकलने पर उन्होंने विधिक माप अधिकारी एसके सरोज से शिकायत की। विधिक माप अधिकारी ने भी साबुन की तौल कराई तो निर्धारित मात्रा से वजन कम था।

एक साबुन का वजन सौ ग्राम की जगह 96 ग्राम बैठा। इसके बाद विधिक माप अधिकारी ने साबुन कंपनी को नोटिस जारी किया। ब्रांडेड कंपनी के साबुन का वजन कम निकलने का मामला प्रकाश मेंं आने के बाद अब अन्य ग्राहक दुकान पर ही तौल कराकर ब्रांडेड वस्तुएं खरीद रहे हैं।

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button