शाहजहाँपुर

शिष्या से दुष्कर्म का मामला: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद हुए कोर्ट में पेश, एक मार्च को अगली सुनवाई

Connect News 24

[ad_1]

स्वामी चिन्मयानंद

स्वामी चिन्मयानंद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिष्या से दुष्कर्म के मामले में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सोमवार को एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में पेश हुए। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख एक मार्च तय की है। बता दें कि वर्ष 2011 में शाहजहांपुर के मुमुक्ष आश्रम में रहने वाली शिष्या ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में 2022 स्वामी चिन्मयानंद एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दी थी।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद सोमवार को चिन्मयानंद अपने अधिवक्ता फिरोज हसन खां के साथ एसीजेएम तृतीय आसमा सुल्ताना की कोर्ट में पेश हुए। अधिवक्ता फिरोज ने बताया कि न्यायालय ने उनकी पत्रावली को कमिट करने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने के आदेश दिए हैं। सबंधित विचारण कोर्ट में अब साक्ष्य आदि की कार्रवाई मुकदमे में शुरू होगी।

 

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button