Schools

यहां TGT पद पर चल रही है भर्ती, फटाफट कर दें अप्लाई, मिलेगी बढ़िया सैलरी

Connect News 24

HSSC TGT Recruitment 2023 Registration Last Date: हरियाणा स्टाफ सेलेकशन कमीशन ने कुछ समय पहले ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे. इनके लिए भर्ती की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी पास आ गई है. इसलिए अगर किसी वजह से आप इच्छुक और योग्य होने के बावजूद अभी तक अप्लाई न कर पाए हों तो अब कर दें. लास्ट डेट आने में थोड़ा ही वाक्त बाकी है. एचएसएससी टीजीटी के इन पद पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2023 है.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – hssc.gov.in. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से टीजीटी पंजाबी के कुल 104 पद भरे जाएंगे. फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2023 है.

क्या है योग्यता

इन पद पर आवेदन करने क लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पंजाबी इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर लेकर इसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक पाए हों. पंजाबी ऑनर्स वाले भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही डीएलएड पास होना जरूरी है. एज लिमिट 18 से 42 साल तय की गई है. पात्रता संबंधी जानकारियां और भी हैं जिनके बारे में डिटेल वेबसाइट से पता कर सकते हैं.

शुल्क कितना देना होगा

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 150 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, बीसी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 75 रुपये शुल्क देना होगा. सेलेक्शन लिखित परीक्षा और सोशियो-इकोनॉमिक क्राइटेरिया और एक्सपीरियंस देखकर होगा. सैलकी 44 हजार के करीब है, ये बेसिक पे है. सारे एलाउंस मिलाकर ये महीने के 80 हजार तक पहुंच सकती है.

यहां देखें नोटिस

यह भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर निकली भर्ती, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button