शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: मोक्षधाम पर हुई वारदात, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हमलावर हुए फरार

Connect News 24

History sheeter murdered in Shahjahanpur

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के गर्रा मोक्षधाम परिसर में हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता (42) की शनिवार रात करीब दस बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने उसके सीने और कनपटी पर गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे भाई टेनी और चौकीदार को उसका शव खून से लथपथ मिला। एसपी और एसपी सिटी ने मौका-मुआयना किया।

खन्नौत नदी के नजदीक मोक्षधाम में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही निवासी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता लकड़ी का ठेकेदार था। शनिवार रात को वह करीब दस बजे वह अपने घर से खाना खाकर आया था। शर्ट उतारने के बाद परिसर में पड़े तख्त के पास कुर्सी पर बैठ गया। उसका भाई टेनी व चौकीदार प्रमोद मोक्षधाम के अंदर थे। 

ये भी पढें- सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात

हमलावरों ने दो गोलियां मारीं

इस बीच हमलावर ने अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने दो गोलियां मारी। गोलियां लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर मोक्षधाम के अंदर से टेनी भागकर आया तो उसे भाई का शव पड़ा मिला। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button