शाहजहाँपुर

समलैंगिक प्रेम: बस में मुलाकात…फिर शादी की बात, डेढ़ साल बाद लड़की ने इसलिए तांत्रिक से कराया सहेली का कत्ल

Connect News 24

Gay relationships The aim was to get rid of homosexual relations Tantrik and friend arrested in bareilly

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में नदी के किनारे मिले युवती के कंकाल के रहस्य को थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने सुलझा लिया है। उसकी उसकी सहेली और उसकी मां ने तांत्रिक से कराई थी। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। उसमें से पेशगी के तौर पांच हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस ने तांत्रिक और मृतका की सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। सहेली की मां फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

रविवार को 30 वर्षीय युवती का शव लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में नदी किनारे मिला था। पास ही मिले अधजले कपड़ों से उसकी शिनाख्त हुई। तफ्तीश के दौरान मृतका के संपर्क में रहे तांत्रिक राम निवास उर्फ दिलीप निवासी मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर को पुलिस ने पकड़ा तो पूछताछ में उसने राज खोल दिया। 

उसके बयानों के आधार पर मृतका की सहेली प्रीति सागर निवासी बड़ागांव थाना पुवायां को गिरफ्तार किया गया। प्रीति ने स्वीकार किया कि युवती से नजदीकियों के चलते बार-बार उसका रिश्ता टूट रहा था, इसलिए उसकी हत्या करा दी। इसमें उसकी मां उर्मिला भी शामिल थी।

योजना के तहत प्रीति ने अपनी सहेली को झाड़-फूंक के जरिये लड़का बनाने का विश्वास दिलाते हुए तांत्रिक रामनिवास से 13 अप्रैल को मिलवाया। मूलरूप से ग्राम बंऊआ मजरा मुनीमगंज मोहम्मदी का निवासी तांत्रिक दोनों को अपनी बाइक से लेकर मियांपुर हिम्मतपुर के जंगल में सिद्घ बाबा के मंदिर ले गया था। इसके बाद से मृतका की तांत्रिक से अक्सर फोन पर बात होती रहती थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button