शाहजहाँपुर
शाहजहांपुर में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, चार साल की बच्ची घायल

सड़क पर पड़ी बाइक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे।