बदायूं

Budaun News: 82 करोड़ से बदली जाएगी शहर की दशा

Connect News 24

82 crore will change the condition of the city

नगर पालिका में बोर्ड की बैठक करती पालिकाअध्यक्ष फात्मा रजा। संवाद

महिला कॉलेजों के आसपास लगेंगे सीसीटीवी, कच्ची गलियों में होगी इंटरलॉकिंग

नगर पालिका सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों की सहमति से पास किए गए प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 82 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बोर्ड बैठक में जलापूर्ति, पथप्रकाश व्यवस्था, पार्कों के सुंदरीकरण के अलावा टूटी सड़कों की मरम्मत और कच्ची गलियों में इंटरलॉकिंग कराए जाने के प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा ने बोर्ड बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए। सभासदों की सहमति से बोर्ड में 82 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।

इसमें सड़कों के लिए 15 करोड़, पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए 12 करोड़ रुपये, पथप्रकाश व्यवस्था के लिए 1.89 करोड़ रुपये के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, घंटाघर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।

बैठक में चार पार्कों के सुंदरीकरण के साथ ही ओपन जिम बनाए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। शहर में हजरत सालिम मियां द्वार, गुरुनानक द्वार, संत गाडगे द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा मथुरिया चौक के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। शहर के सभी वार्डों में 800 लाइटें लगवाए जाने के साथ ही प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।

पेयजलापूर्ति पर भी रखा गया ध्यान

बैठक में निर्णय किया गया कि शहर में पेयजलापूर्ति दुरुस्त करने के लिए जिन इलाकों में पाइप लाइन नहीं है वहां पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा पांच हजार नए पानी के कनेक्शन किए जाएंगे। शहर के सभी नौ ओवरहेड टैंकों की सफाई के साथ ही दो नए नलकूप बनवाए जाएंगे।

सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए दो और जेसीबी खरीदी जाएंगी, इसके अलावा कचरा वाहनों की खरीद भी की जाएगी। बैठक में ईओ डॉ. दीप कुमार, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, राजीव मलिक के अलावा सभासद मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button