मनोरंजन

धर्मेंद्र को कैसे पता चली पोते करण देओल की लव स्टोरी? एक्टर ने बताया दिलचस्प किस्सा

Connect News 24

Dharmendra Grandson Karan Deol: धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. वो अपने फैंस के साथ अपनी फैमिली का भी खास ख्याल रखते हैं. कुछ समय बाद ही उनके घर में काफी समय बाद शहनाई बजने वाली है. जिसे लेकर उनकी पूरी फैमिली खासी एक्साइटेड है. धर्मेंद्र भी अपने पोते करण देओल को दुल्हा बनता देखना चाहते हैं. शादी के लिए तैयारी लगभग हो गई है. करण देओल दूल्हा तो दृशा आचार्य दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दोनों की शादी की तारीख 16 या18 जून बताई जा रही है. इस मोस्ट लवली कपल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है और इसके बारे में धर्मेंद्र तक खबर पहुंचना उससे भी ज्यादा दिलचस्प है. हाल ही में धर्मेंद्र ने इसका खुलासा किया है.

लंबे समय बाद परिवार में हो रही शादी
ई टाइम्स से हुई बातचीत में धर्मेंद्र इस शादी के लिए काफी एक्साइटेड दिखे. उन्होंने बताया, ‘लंबे समय बाद फैमिली में शादी हो रही है.’ इसके बाद धर्मेंद्र ने करण के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘करण बहुत अच्छा लड़का है. वो बहुत केयरिंग है. बहुत अच्छा लग रहा है कि उसे उसकी सही पार्टनर मिल गई.’

धर्मेंद्र को कैसे पता चली पोते की लव स्टोरी
धर्मेंद्र से जब उनके पोते की लव स्टोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘पता तो चल जाता है लेकिन हां, उन्होंने पहले अपनी मां को बताया. उसकी मां ने सनी को बताया. फिर बाद में सनी ने मुझे बताया.’

धर्मेंद्र ने दी परमिशन
फिर जब धर्मेंद्र को इस बारे में पता चला तो उन्होंने सनी से कहा, ‘जाने दो अगर सनी को वो पसंद है तो. फिर मैं दृशा आचार्य से मिला. ये मुलाकात मेरे घर में हुई थी. वो काफी सेंसिबल और खूबसूरत लड़की है और वो काफी अच्छी फैमिली से आती है.’ धर्मेंद्र ने आगे कहा, ‘मैं करण और दृशा आचार्य के लिए बहुत खुश हूं. ‘ साथ ही धर्मेंद्र ने दृशा का देओल फैमिली में स्वागत भी किया.

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने पति रणबीर सिंह का मीम किया शेयर, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button