मनोरंजन

कियारा आडवाणी की मां के साथ कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉन्डिंग,सास से गले मिलते दिखे दामाद

Connect News 24

Sidharth Malhotra Video: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की वाइफ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में फिल्म का मुंबई में एक ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. जिसमें कियारा अपने पति और मम्मी-पापा के साथ पहुंची थीं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें सिद्धार्थ की उनके सास-ससुर के साथ काफी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

पत्नी कियारा के साथ फिल्म प्रीमियर पर पहुंचे सिद्धार्थ
ये वीडियो फिल्म के रिलीज होने से पहली रात का है. जब मुंबई में ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. वायरल हो रहे वीडियो में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कियारा व्हाइट अनारकली सूट में बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं. एक्ट्रेस ने अपना लुक मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कंपलीट किया था. वहीं सिद्धार्थ भी इस दौरान व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं.


प्रीमियर में सास-ससुर से ऐसे मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा
लेकिन वीडियो के वायरल होने की वजह सिद्धार्थ और कियारा नहीं बल्कि एक्टर के सास-ससुर हैं. दरअसल अपनी कार से उतरकर सिद्धार्थ सीधा अपने सास-ससुर के पास जाते हैं और दोनों को गले लगाते हुए उनसे मिलते हैं. एक्टर का ये वीडियो सभी का दिल जीत रहा है. बता दें कि सिद्धार्थ की कियारा के पेरेंट्स के साथ बहुत ही खास बॉन्डिंग है. वो उनसे बेहद प्यार करते हैं. इस बात का सबूत उनकी शादी की तस्वीरों में भी कई बार देखने को मिला था.

7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे कियारा-सिद्धार्थ

बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में ग्रैंड वेडिंग की थी. जिसमें उनके खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें और वीडियोज अभी इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं.

यह भी पढ़ें-

Shah Rukh Khan Love Story: जब गौरी से शादी की बात पर उनके भाई ने तानी थी शाहरुख खान पर बंदूक, बेहद दिलचस्प है किस्सा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button