मनोरंजन

हार्ट अटैक के बाद कैसी चल रही है सुष्मिता सेन की जिंदगी? एक्ट्रेस बोलीं, ‘बीमारियां अब डराती

Connect News 24

Sushmita Sen on Heart Attack: सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आते ही एक्ट्रेस के फैन काफी घबरा गए थे. इस साल जब मार्च के महीने में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हार्ट अटैक के बारे में लोगों को जानकारी दी, तो सभी लोग शॉक्ड हो गए. सुष्मिता सेन को एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी और इसके साथ ही स्टेन प्लेसमेंट भी किया गया था. वहीं एक्ट्रेस ने अब अपने दिल के दौरे को लेकर बात की है.

बीमारियों से नहीं डरतीं सुष्मिता
सुष्मिता ने अपनी बीमारी को लेकर हाल ही में न्यूज 18 को एक इंटरव्यू दिया. इसमें सुष्मिता ने हार्ट अटैक के अपने फेज के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि यह बीमारियां उन्हें डराती नहीं हैं, बल्कि जिंदगी को एक नए सिरे से शुरु करना सिखाती है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि ये सभी चीजें उन्हें और भी ज्यादा केयरफुल बनाती हैं.

काम पर वापस लौटीं एक्ट्रेस
सुष्मिता को जब मार्च के महीने की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ा, तब एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ की शूटिंग में बिजी थी. खराब सेहत के चलते वेब सीरीज की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा. अब एक्ट्रेस अपने कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह पर वापस अपने काम पर लौट आईं हैं. अपने काम पर वापस लौटने के बाद एक्ट्रेस ने आर्या सीजन 3 की शूटिंग भी कंपलीट कर ली है. इसके साथ ही एक और प्रोजेक्ट ‘ताली’ को भी पूरा कर लिया है.

लाइफ ने दिया दूसरा मौका
सुष्मिता ने अपने इस दौर के बारे में कहा कि ‘यह एक समय है, जो गुजर जाएगा. इस दौर ने मुझे चीजों को और भी अच्छे से हैंडल करना सिखाया है.’ एक्ट्रेस ने कहा कि जब जिंदगी आपको दूसरा मौका दे, तो उसकी रिसपेक्ट करनी चाहिए. बता दें कि हार्ट अटैक के आने से सुष्मिता सेन की एक धमनी में 95 फीसदी ब्लॉकेज हो गया था, जिसके चलते एक्ट्रेस को अपने काम से ब्रेक लेना पड़ा था. लेकिन, अब एक बार फिर सुष्मिता सेन ने फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली है.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस फेम Rahul Mahajan की तीसरी शादी भी टूटी! मैरिज के 5 साल बाद विदेशी पत्नी को देंगे तलाक?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button