मनोरंजन

शूट और फैमिली के बीच कैसे मैनेज कर रहे Shoaib Ibrahi? अजूनी को-एक्टर बोलीं- शेड्यूल चेंज हो गया

Connect News 24

Shoaib Ibrahim News: एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं. वो पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. दीपिका ने जून महीने में बेटे को जन्म दिया था. दीपिका की ये प्री मैच्योर डिलीवरी थी. अब शोएब की को-एक्टर आयुषी खुराना ने बताया कि बेबी के आने के बाद कैसे शोएब शूट और फैमिली के बीच मैनेज कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि शोएब की वजह से शूटिंग के शेड्यूल में कई सारे चेंजेस हुए हैं.

घर और शूट के बीच कैसे मैनेज कर रहे शोएब?

एक्ट्रेस ने कहा, ‘शोएब पापा की ड्यूटी और शूट के बीच में अच्छे से मैनेज कर रहे हैं. साथ ही प्रोडेक्शन हाउस भी शोएब की टाइमिंग से लेकर सब कुछ अच्छे से मैनेज कर रहा है. ताकि वो अपने बच्चे के साथ अच्छे से समय बिता पाएं. मुझे लगता है कि सभी कुछ अच्छे से मैनेज हो रहा है.’

एक्ट्रेस के शेड्यूल पर पड़ा शोएब की वजह से असर?

को-स्टार होने की वजह से क्या आपके शेड्यूल पर भी कोई असर पड़ रहा है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘हां शूट के शेड्यूल में काफी चेंजेस हुए हैं. शोएब ने कहा कि वो महीने में 15 दिन ही शूट कर पाएंगे. हमारी शिफ्ट की टाइमिंग 12 घंटे से घटाकर 10 घंटे कर दिया गया है. इसलिए ज्यादातर समय मेरा भी पैकअप उनके साथ हो जाता है और मुझे उनकी तरह ही छुट्टियां मिलती हैं. हमारे ज्यादातर सीन एक साथ हैं. इसलिए मैं भी महीने में 23-24 दिन काम करती थी और अब मैं 15-16 दिन काम कर रही हूं. बहुत कुछ बदल गया है.

बता दें कि शोएब शो अजूनी में लीड रोल निभा रहे हैं. आयुषी खुराना शो में उनके अपोजिट रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुज को कोसने लगी मालती देवी, तो अनुपमा ने अपने सिर पर इल्जाम लेते हुए किया खुलासा! क्यों नहीं गई अमेरिका?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button