मनोरंजन

कैसा होगा परिणीति चोपड़ा की सगाई का आउटफिट?

Connect News 24

Parineeti Chopra Engagement Outfit:  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं. मंगलवार को कपल मुंबई और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. खबरों की मानें तो दोनों दिल्ली में 13 मई को सगाई करने वाले हैं. अब परिणीति की सगाई की आउफिट की जानकारी सामने आई है. परिणीति अपनी लाइफ के इस खास मौके पर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनने वाली हैं. अब उनकी सगाई की आउटफिट  को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं.

कैसी होगी परिणीति की डिजाइनर ड्रेस?
परिणीति और राघव की शादी के लिए उनके फैंस खासा एक्साइटेड हैं. इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, परिणीति के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इस खास मौके पर ये कपल मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाला है. मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले परि मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई थीं. तभी से चर्चाए हैं कि इस खास मौके पर वो अपनी ड्रेस मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवा रही हैं. 

सूत्रों के अनुसार, ‘मनीष मल्होत्रा के स्टूडियो और उनके घर में कई बार गईं परिणीति ने इस खास मौके के लिए खास डिजाइन तैयार करवाई है.उन्होंने अपनी सगाई के लिए चुनी आउटफिट चेक भी कर ली है. डिजाइनर ने इसे एलिगेंट लुक देने की कोशिश की है, क्योंकि परिणीति हैवी वर्क को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं. वो कम वर्क मैं बेहतरीन दिखना चाहती हैं.’

कब से हो रही शादी की चर्चाएं
बता दें कि परिणीति और राघव मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए. इसी के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए. इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. हाल ही में एक्ट्रेस और आप नेता आईपीएल मैच देखते हुए भी स्पॉट किए गए थे. इसके बाद ये कपल मुंबई में डेट नाइट एंजॉय करते दिखे. तमाम अटकलों के बाद अब फाइनली इनकी सगाई की तारीख रिवील हो ही गई है. वहीं फैंस परिणीति और राघव की इंगेजमेंट की खबर आने से काफी खुश हैं. 

यह भी पढ़ें: Adipurush का ट्रेलर देख खुश हुईं ‘सीता’, ‘राम’ की तारीफ में कहीं ऐसी-ऐसी बातें


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button